अफजलगढ़-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर अफजलगढ़ आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला प्रभारी राजेश सिंघल

अफजलगढ़। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जाते हैं ताकि लोग गाड़ी की गति पर नियंत्रण रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें परंतु लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं जिसकी वजह से आए दिन एक्सीडेंट में घायल भी होते हैं और लोगों की जान भी जाती है

अफजलगढ़ पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला गौहर अली खां निवासी अमित विश्नोई उम्र 32 वर्ष पुत्र प्रदीप विश्नोई बीती रात अपनी बाइक से धामपुर अफजलगढ़ मार्ग पर स्थित एक वेंकट हॉल में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस आ रहा था जैसे ही उसकी बाइक शुगर मिल अफजलगढ़ के समीप पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गया। उधर गांव मुरलीवाला निवासी गोविन्द सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह गांव कादराबाद से अपनी बाइक द्वारा अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक कादराबाद कांटे के समीप पहुंचे तो अचानक बाइक के सामने जानवर आ जाने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पुलिस की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button