खबरों की खबरन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सब्जी देने के बहाने बुलाकर बालिका के साथ दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सब्जी देने के बहाने बुलाकर बालिका के साथ दुष्कर्म

मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी/बेवर – उत्तर प्रदेश के जनपद जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक 10 वर्षीय बालिका को सब्जी देने के बहाने बुलाकर आरोपी रामू कश्यप पुत्र सरमन लाल उम्र 35 बर्ष ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। थाने पर घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बालिका के पिता ने बताया कि आरोपी ने बालिका को पहले अश्लील फिल्म दिखाई और फिर उसे पकड़कर उसके कपड़े अलग कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से पीड़िता ने किसी तरह छूटकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुत्री की सूचना पर परिजनो ने थाने पर मामले की जानकारी दी। घटना में पुलिस पीड़िता से मामले की जानकारी लेकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पीड़िता का परिवार रायपुर (छत्तीसगढ़) में रहकर आयरन फैक्ट्री में काम करता है। दो माह पूर्व ही गांव में मकान बनवाने आया था। 10 वर्षीय पीड़िता कक्षा 5 वीं की छात्रा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button