करनाल-हरियाणाहरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकते हैं

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

करनाल 26 फरवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकते हैं। जिस पवित्र उद्देश्य से निफा मानवता की सच्ची सेवा के लिए पूरे देश में रक्तदान का यह अभियान चला रहे हैं, वो अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि देश में 4 करोड़ यूनिट रक्त की आवश्यकता हर साल होती है। व्यक्ति के घायल होने, थैलीसीमिया, गर्भवती महिलाओं व एनीमिया के मरीजों में खून की कमी हो जाती है, ऐसी स्थिति में रक्तदाताओं द्वारा किया गया रक्तदान उनके लिए जीवनदान देने का कार्य करता है। निफा द्वारा एक प्लॉट की मांग पर मुख्यमंत्री ने, निफा के संस्थापक चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू से कहा कि आप एचएसवीपी में प्लॉट के लिए आवेदन करें, सरकार की ओर से जो भी सहायता चाहिए वह आपको दी जाएगी।
मुख्यमंत्री रविवार को डॉ. मंगल सैन ऑडिटोरियम में निफा की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 15 राज्यों से आए डेलीगेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। इस अभियान को और तेज करने की जरूरत है तथा इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है और युवाओं को इसमें बढ़चढ़ भाग लेना चाहिए। रक्तदाता द्वारा किए गए रक्त की पूर्ति 48 घंटे में हो जाती है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए हरियाणा सरकार समाज में समानता के आधार पर सबका समान विकास कर रही है।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने बताया कि कोविड के दौरान निफा द्वारा 90 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन संस्था द्वारा 1 लाख 3 हजार यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया जोकि अपने आप में एक सराहनीय बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी निष्ठा से साकार करने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में पधारने के लिए सांसद ने सीएम मनोहर लाल, प्रीतपाल सिंह पन्नू, जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में निफा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में स्वर्गीय डॉ रूप नारायण चानना व संजय बत्रा को उनके जीवन पर्यन्त समाज के लिए किए श्रेष्ठ कार्यों के लिए मरणोप्रांत नागरिक सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा यह सम्मान दिया गया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने कहा कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए रेड क्रॉस अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी ऐसे रक्तदाता वीरों को सम्मानित करती है जो समय-समय पर रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाते हैं। उन्होंने सामाजिक संस्था निफा के अभियान की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों और सोसाइटियों से भी आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर निफा के संस्थापक चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि संस्था का सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग रहा है। संस्था द्वारा कोविड के दौरान भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाकर उनके जीवन को बचाने में अहम भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि निफा की 28 राज्यों में शाखाएं हैं तथा संस्था रक्तदान के लिए 6 बार गिनीज बुक वल्र्ड रिकॉड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। यह सब आमजन की भागीदारी से सुनिश्चित हो पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आश्वासन दिलाया कि भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर पद्मश्री अवार्डी एवं चढ़दीकला ग्रुप के चेयरमैन जगजीत सिंह दर्दी, मेयर रेनू बाला गुप्ता, निफा के संस्थापक चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, एसपी चौहान, इंडो रशिया से मंगलम दुबे, सुरेश मॉरिशस, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, संस्था की ओर से आलम पन्नू, मनिन्द्र, अरविन्द संधू, कपिल शर्मा, अर्जुन अवार्डी कैप्टन भगीरथ सुमाई, फतेह सिंह, धर्मेंद्र प्रजापत, राम प्रकाश, डा. मुकेश दुबे, सुरेन्द्र शास्त्री, अश्विनी सेठी, नरेश बराना, शिव शर्मा, साहब सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button