वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एंव लापरवाही बर्दाशत नहीं-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

बिजनौर 11 सितम्बर ,2023– जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एंव लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करने के लिए कार्य योजना बनाएं और अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वसूली कार्य की समीक्षा करें ताकि प्रति माह मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सम्भव हो सके। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, इससे प्राप्त होने वाले राजस्व से शासन और प्रशासन की विकास एवं अन्य अहम योजनाओं का संचालन किया जाता है। उन्होंने सचेत करतेे हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने आगामी कर करेत्तर की बैठक में एलडीएम को भी सम्मलित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज शाम 05ः30 कलैक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने विभागवार आर सी प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की तथा सभी उप जिलाधिकारियों सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर सी के प्रकरणों में सख्ती बरतें और संबंधित से शतप्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होनंे यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कर करेत्तर से संबंधित विभागीय लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें और प्रर्वतन कार्य में गतिशीलता लाते हुए प्रभावी कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर करापवंचन का कार्य किया जाना सम्भव न हो सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े बकायादारों की सूची तैयार करें और प्रभावी रूप से राजस्व वसूली की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कर वसूली कार्य की समीक्षा करते हुए पाया कि कुछ विभाग द्वारा विगत वर्ष के सापेक्ष वसूली कार्य में कम प्रगति हुई है, जिसके सापेक्ष उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को वसूली कार्यो की प्रगति बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभागीय लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने विद्युत, आबकारी, सिंचाई, बाटमाप, खनिज विभाग, वाणिज्यकर, वाहनकर, स्टांप, मनोरंजन एवं मंडी शुल्क आदि की गहनता से समीक्षा कर लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली कार्य को बढाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
-------ग-------


















