लिंक रोड के किनारे खाली स्थान पर डाले जा रहे कूड़े पर भाजपा सभासद जॉनी जोशी के अधिशासी अधिकारी से की शिकायत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। पालिका प्रशासन द्वारा मौ.जोशियान-ऑक्सफोर्ड स्कूल लिंक रोड के किनारे खाली स्थान पर डाले जा रहे कूड़े पर भाजपा सभासद जॉनी जोशी के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आपत्ति दर्ज कराने के एक माह बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होने से नाराज भाजपा सभासद जॉनी जोशी ने पालिका प्रशासन पर प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से मालले की शिकायत करने का मन बनाया है।
ज्ञात हो कि विगत 22 अक्टूबर 2022 को नगर की वार्ड नंबर 7 से भाजपा सभासद जॉनी जोशी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि उनकी वार्ड के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला जोशियान में आकाशदीप सिनेमा हॉल के पीछे शहर के बीच आबादी में नगर पालिका द्वारा शहर का कूड़ा कचरा डाला जा रहा है। जिस कारण इस स्थान पर बहुत अधिक गंदगी व्याप्त है और इस गंदगी में मच्छर-मक्खियाँ आदि असंख्य संक्रामक कीट पैदा हो गये हैं। जिससे यहाँ के मूल निवासियों सहित इस रोड से गुजरने वाले राहगीरों तथा विद्याथियों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है। परन्तु पालिका प्रशासन द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिस कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जॉनी जोशी ने आरोप लगाया है कि पालिका प्रशासन प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन का पलीता लगाने में जुटा है। उन्होंने बताया कि वे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से करेगें।


















