धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

टीवी मुक्त भारत योजना के तहत एक विचार गोष्ठी का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा

धामपुर। केंद्र सरकार की 2025 तक टीवी मुक्त भारत योजना के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र की सीएचओ व संगनियों को सेंटर पर हर माह की 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाईयों पर निक्षय दिवस संचालित किए जाने का आहवान किया। 
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को ट्रामा सेंटर परिसर में आयोजित हुई गोष्ठी चिकित्सा प्रभारी डा. केआर राठौर के निर्देशन में संपन्न हुई। गोष्ठी में सीटीसीएस विकास डाबर ने टीवी के लक्षणों और उनसके उच्च उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने एमडीआर टीबी के मरीजों को खोजकर उनका इलाज कराने पर जोर दिया। उन्होने बीमारी के प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सीएचओ को टीवी की जांच के लिए सामग्री भी सौंपी गई। गोष्ठी में पीएचसी के बीपीएम डा. सचिन, डा. अनीता, डा. अंकिता, मनीश शर्मा, एसएसटी अशोक साहू, यशवंत सिंह, सीएनओ सोनिया रानी, अंजली, राखी, निशात, नानू, यशवंत आदि शामिल रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button