बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

रंग लाई तिलकराज सैनी की मेहनत नहटौर-किरतपुर-बालावाली सडक के चौड़ीकरण के लिये 71 करोड का बजट जारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर-धामपुर के बीच चलने वाली कुछ सरकारी बसों का संचालन बाया शादीपुर रोड होगा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से महकार सिंह

बिजनौर। जनपद बिजनौर की आकू के गाँव ककराला के अंबेडकर मंदिर से 2015 में नहटौर-किरतपुर-दलालवाला सडक को चौड़ीकरण व धामपुर-बिजनौर के बीच चलने वाली कुछ सरकारी बसों को बाया शादीपुर रोड से गुजारने के लिये तिलकराज सैनी के नेतृत्व में शुरू हुआ संघर्ष अंततः आठ साल बाद परवान चढ गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क के चौड़ीकरण के लिये 71 करोड़ का बजट पास कर दिया है। साथ ही सरकारी बसों को शादीपुर रोड से गुजारने के लिये निर्देश जारी किये गये हैं।

बता दें कि 2015 में नहटौर-शादीपुर रोड पर पड़ने वाले क्षेत्र गाँव ढकौली, नगरगदी, खोशपुरा, महमूदपुर कामिल, नवादा चौहान, लल्लावाला, ककराला, महुआ, सुनपता, तकीपुरा आदि दर्जनों गाँवों के गणमान्य लोगों ने तिलकराज सैनी के नेतृत्व में ककराला के अंबेडकर मंदिर प्रांगण में सभा का आयोजन कर तत्कालीन सपा सरकार से नहटौर-किरतपुर-दयालवाला मार्ग के चौड़ीकरण व धामपुर-बिजनौर के बीच चलने वाली कुछ सरकारी बसों को बाया शादीपुर रोड से गुजारने की माँग की थी। साथ ही तिलकराज सैनी के नेतृत्व में संघर्ष समिति का भी गठन किया है। संघर्ष समिति की माँग पर तत्कालीन सरकार ने कुछ बसों का संचालन तो उक्त रूट से शुरु कर दिया था परन्तु सड़क के चौड़ीकरण की माँग ठण्डे बस्ते में डाल दी। साथ ही कुछ दिनों बाद उल्टी-सीधी रिपोर्ट लगाकर बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया। 2017 में जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो संघर्ष समिति विभिन्न जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी माँगें रखती रही लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। समिति अध्यक्ष तिलकराज सैनी पर उस समय खुद पर लोगों का दवाब बढ गया जब सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। जिस पर उन्होंने 03 सितम्बर 2022 को जनपद के दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष दोनों समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त रोड के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण के लिये 71 करोड़ का बजट जारी किया गया है। साथ ही सरकारी बसों के संचालन के संबंध में एआरटीओ कार्यालय बिजनौर द्वारा कार्यवाही कर बसों के संचालन की व्यवस्था करनी शुरू कर दी गई है। मांगे पूरी होने पर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने अंबेडकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही मांगें मानने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में तिलकराज सैनी ने बताया कि सडक के चौड़ीकरण एवं बसों के संचालन से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी हर समस्या का निवारण तत्काल कराते हैं। उनकी यही कार्यशैली उन्हें और अधिक लोकप्रिय बनाती जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button