मण्डावर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

छापामार कारवाई में पकड़ी मकान में नकली उर्वरकों व कीटनाशक रसायन बनाने की फैक्ट्री मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर। जनपद में उर्वरक व कीटनाशक अधिकारियो द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान पाया गया कि रकम सिंह पुत्र राम दत्त द्वारा अपने स्वयं के मकान में नकली उर्वरकों व कीटनाशक रसायन बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई आरम्भ कर दी।

सोमवार की देर शाम जनपद की तहसील बिजनौर थाना मंडावर के अंतर्गत खादर क्षेत्र के ग्राम रामजी वाला में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सायंकाल छापा मारा गया और छापामार कार्रवाई के दौरान पाया गया कि रकम सिंह पुत्र राम दत्त द्वारा अपने स्वयं के मकान में नकली उर्वरकों व कीटनाशक रसायन बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। रकम सिंह के मकान का निरीक्षण करने पर मकान के पिछले हिस्से में नकली उर्वरक व कीटनाशक रसायन के विनिर्माण हेतु आवश्यक कच्चा माल, मिक्सिंग मशीन, सिलाई मशीन, खाली बोरे आदि के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व उर्वरक एवं कुछ कीटनाशक रसायन पाए गए, जिनके गुणवत्ता परीक्षण हेतु नियमानुसार नमूने ग्रहण किए गए। उक्तानुसार तीन कमरों में रखे गए कच्चे माल, उर्वरक, कीटनाशक रसायन, खाली बोरे व पैकेट्स, मिक्सिंग मशीन व सिलाई मशीन आदि को सील किया गया और मौके पर पकड़े गए अभियुक्त रकम सिंह पुत्र रामदत्त को पुलिस अभिरक्षा में देते हुए उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना मंडावर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उक्त छापामार कार्रवाई संयुक्त रुप से जिला कृषि अधिकारी, डॉ अवधेश मिश्र एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत के द्वारा अपने सहयोगी स्टाफ रजत चौधरी, कनिष्ठ सहायक एवं रचित सिंह, कनिष्ठ सहायक के साथ देर रात तक संपादित की गई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button