अंतरराष्ट्रीयनई दिल्ली

यूरोपीय संघ ने रूस के 19 और व्यक्तियों पर यूरोप आने पर प्रतिबंध लगाए

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली/ब्रसेल्स (@RajMuqeet79)   यूरोपीय संघ ने रूस की संघीय दंड सेवा और एलेक्सी नवलनी, मेमोरियल के सह-अध्यक्ष ओलेग ओरलोव, कलाकार साशा स्कोलिचेंको और अन्य कैदियों के मौत और उनको प्रताड़ित करने के मामलों में शामिल 19 जांचकर्ताओं, अभियोजकों और न्यायाधीशों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने एक बयान में कहा, “एलेक्सी नवलनी की “चौंकाने वाली मौत” क्रेमलिन शासन द्वारा विरोधियों के दमन का एक और संकेत है। हम रूसी राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”  ये प्रतिबंध अन्य लोगों के अलावा मॉस्को सिटी कोर्ट की जज तातियाना डोडोनोवा, संघीय दंड सेवा के निरीक्षण प्रमुख अलेक्जेंडर यरमोलेंको, अभियोक्ता अलेक्जेंडर ग्लैडीशेव, रूसी जांच समिति के जांचकर्ता इल्या सावचेंको, मॉस्को गोलोविव्स्की जिला न्यायालय की जज एलेना अस्ताखोवा, सुप्रीम कोर्ट के जज निकोलाई डुबोविक पर लागू होते हैं।

इन लोगों को यूरोपीय संघ में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और यूरोपीय संघ में उनकी संपत्ति, यदि उनके पास कोई है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

इससे पहले सोमवार को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूसी कानूनी संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ एक नए प्रतिबंध का समर्थन किया है, यूरोपीय संघ के अनुसार, मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के लिए रूस पर ये प्रतिबंध बहुत जरूरी हो गया है।

Raj Muqeet

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button