महिला वन दरोगा के शारीरिक शोषण के आरोप में नपे वन क्षेत्रा अधिकारी

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,,रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में वन क्षेत्रा अधिकारी अजय कुमार ध्यानी के खिलाफ महिला वन दरोगा द्वारा लगाए गये उत्पीड़न के गंभीर आरोप विभागीय जांच में सही पाए गए हैं।निदेशक, कॉर्बेट टाईगर रिजर्व, रामनगर द्वारा अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी किए गए निलंबन आदेश के मुताबिक – कॉर्बेट टाईगर रिजर्व, रामनगर के अन्तर्गत ढेला रेंज में कार्यरत अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी द्वारा महिला वन दरोगा के साथ लैंगिक उत्पीड़न किये जाने का प्रकरण निदेशक, कॉर्बेट टाईगर रिजर्व, रामनगर के पत्रांक 2625/1-1 दिनांक 04.04.2024 से प्राप्त हुआ है।
उनकी रिपोर्ट के अनुसार सम्बन्धित शिकायत पर राज्याधीन सेवाओं में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यालय स्तर पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत आन्तरिक परिवाद समिति, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर द्वारा प्रकरण की जांच की कार्यवाही गतिमान है। शिकायत में गम्भीर आरोप लगाये गये हैं।


















