उत्तराखंड

एसएसपी अजय गणपति ने किए 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ट्रांजिट कैंप, सितारगंज, आईटीआई कोतवाली में नए प्रभारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। एसएसपी कार्यालय से बुधवार को जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के प्रमुख नाम
पत्रांक एसटी-18/2026 के अनुसार हुए तबादलों में कई थानों और चौकियों के प्रभार बदले गए हैं:
अधिकारी का नाम वर्तमान नियुक्ति नव नियुक्ति
निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप पीआरओ वाचक, पुलिस कार्यालय
निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना केलाखेड़ा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप
उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी थानाध्यक्ष केलाखेड़ा
उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस लाइन रुद्रपुर प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद व0उ0नि0 कोतवाली सितारगंज प्रभारी चौकी सुतरमील
उ0नि0 भूपाल राम पौड़ी प्रभारी चौकी बाजार जसपुर व0उ0नि0 कोतवाली बाजपुर व अतिरिक्त प्रभार चौकी बाजार
उ0नि0 मनोज बलाल कोतवाली ट्रांजिट कैंप प्रभारी चौकी बेरिया दौलत
उ0नि0 जावेद मलिक व0उ0नि0 कोतवाली जसपुर कोतवाली सितारगंज
उ0नि0 हरविन्दर कुमार कोतवाली कुण्डा कोतवाली आईटीआई
तत्काल ज्वाइन करने के आदेश
एसएसपी अजय गणपति द्वारा 21/05/26 को हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नव नियुक्ति पर रवाना होकर अनुपालन से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

क्या है मायने
इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था और बेहतर करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। ट्रांजिट कैंप, सितारगंज और आईटीआई कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। वहीं केलाखेड़ा थाने को नया थानाध्यक्ष मिला है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button