उत्तराखंड

अगले दो दिन ऒर अधिक गर्मी का प्रकोप झेलना होगा उत्तराखंड वासियों कों, मौसम विभाग का अलर्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ विशेष / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,मौसम विभाग के ताजा तापमान पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में हीटवेव की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से कम तक दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रुड़की (हरिद्वार) में रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में दर्ज हुआ।
पूर्वानुमान के मुताबिक 18 मई को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 19 मई से गर्मी और बढ़ सकती है तथा हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। ऊधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
20 मई से 22 मई तक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले सबसे ज्यादा गर्म रहने की संभावना है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। वहीं देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान है। टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मैदानी इलाकों में उमस और गर्म हवाओं का असर अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकता है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button