काशीपुर-उत्तराखण्ड़

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का सख्त एक्शन, SRS मॉल का बुद्ध स्पा सेंटर सीज, कई वाहन सीज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,कानून व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए काशीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत रविवार को बड़ा अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

हूटर और काले शीशे वाली गाड़ियों पर शिकंजा
अभियान के दौरान पुलिस ने हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों और रैश ड्राइविंग करने वाले चालकों को निशाने पर लिया। नियम तोड़ने वाले कई वाहनों का चालान काटा गया जबकि कुछ को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

SRS मॉल का बुद्ध स्पा सेंटर सीज
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने SRS मॉल में छापेमारी कर बुद्ध स्पा सेंटर की जांच की। जांच में सेंटर द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे तत्काल सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध अनुमति और नियमों के खिलाफ संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अभियान जारी रहेगा
कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button