वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वयंसेवको ने निकाली जन जागरूकता रैली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जख्खिनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आनंद सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसके दौरान स्वयंसेवकों द्वारा निकाली गयी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जन जागरूकता रैली को प्राचार्य प्रो.डॉ. संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जख्खिनी बाजार होते हुए लंबी लाइन में कतारबद्ध होकर स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की नारा लगाते हुए नरसड़ा गांव में पहुंच कर वहा घर-घर जाकर बहू बेटियों को शिक्षित करने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि बेटिया बेटों के समान है,बेटियां आधी आबादी है अगर वह शिक्षित होगी तो आने वाली पीढियां को भी शिक्षित करेगी। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने नरसड़ा गांव के सड़क व गलियों तथा महाविद्यालय परिसर का साफ सफाई कर श्रमदान किया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button