वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा तैयारियां तेज, कैंट स्टेशन के बाहर ठेला-पटरी वालों को हटने की हिदायत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन, कई वीआईपी के पहुंचने की संभावना

वाराणसी। बनारस को कल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर वाराणसी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में कई अन्य विशिष्ट अतिथियों और वीआईपी के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर रोडवेज चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने अपने सहकर्मी पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कैंट स्टेशन के बाहर सड़क किनारे और आसपास के प्रमुख स्थानों पर दुकान लगाने वाले ठेला-पटरी दुकानदारों को कार्यक्रम के मद्देनजर हटने की हिदायत दी। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को समझाया कि वीआईपी आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेशन के बाहर और आसपास के रास्तों को खाली रखना जरूरी है, जिससे यातायात बाधित न हो और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। कैंट स्टेशन के बाहर आने-जाने वाले रास्तों को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य वीआईपी आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही आम यात्रियों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जा सके।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button