धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

बजरंगबली संकट मोचन हनुमान जी का जन्म उत्सव श्रद्धा भक्ति तथा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धामपुर मोहल्ला खातियान स्थित, सुनारों वाले शिव मंदिर मैढ सभा में वीर बजरंगबली संकट मोचन हनुमान जी का जन्म उत्सव श्रद्धा भक्ति तथा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रात काल संजय वर्मा नरेश वर्मा नरेंद्र वर्मा तथा डॉक्टर शंकर भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से बजरंगबली जी को चोला, अर्पण किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मनका पाठ, हनुमान चालीसा राम स्तुति तथा राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करके भजन कीर्तन का गायन कर  समस्त वातावरण भक्तिमय बना दिया। 

इस अवसर पर कमलेश वर्मा उमा वर्मा सुमन वर्मा नमीता वर्मा चाहत वर्मा गीतू वर्मा लक्ष्मी वर्मा बिना वर्मा पूनम वर्मा पायल वर्मा रुचि वर्मा तनु वर्मा हिमानी वर्मा नविता वर्मा तथा रचना शर्मा सीमा सिन्हा रेनू तोमर संगीता रस्तोगी सोमवती प्रेमवती तथा अन्य महिलाओं ने भी सुंदर भजनों का गायन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा नरेंद्र वर्मा संजय वर्मा डॉक्टर शंकर भारद्वाज यश वर्मा प्रियम वर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में आरती करके बजरंगबली जी का भोग लगाया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया

अमित शर्मा तहसील प्रभारी धामपुर

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button