बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़

पूर्व सैनिक नया सवेरा-नशा मुक्ति अभियान व पयर्टन में सहयोग कर ध्वजवाहक बने-जिलाधिकारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क गौरव वर्मा
पूर्व सैनिकों, परिवारों व वीर नारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा-जिलाधिकारी

विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के स्थान पर एक ही पूर्व सैनिक संगठन हो-जिलाधिकारी

बिजनौर की पावन भूमि में अपार संभावनाएं, बिजनौर प्रगति पथ पर अग्रसर -जिलाधिकारी

बिजनौर । कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला सैनिक बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सैनिक हमेशा अनुशासित रहता है और सैनिक सदैव सैनिक ही रहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक नया सवेरा-नशा मुक्ति अभियान व पयर्टन आदि कार्याें में सहयोग करें। विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के स्थान पर एक ही पूर्व सैनिक संगठन होना चाहिए जिससे आपकी आवाज और प्रबल हो। पूर्व सैनिकों उनके परिवारों व वीर नारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मुख्यालय के इंदिरा पार्क में शहीद स्थल बने इसके लिए प्रयास किए जाएगें। उन्होंने कहा कि पैजनिया, बास्टा के शहीद स्थलों का सौंदर्यकरण कराया जाएगा। उन्होंने सैनिकों की मांग पर कहा कि हर तहसील में शहीद स्थल हों इसके लिए प्रयास किए जाएगें। उन्होंने कहा कि एक सैनिक सबके लिए सोचता है। उन्होंने कहा कि आप लोग वंदनीय है।जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से नया सवेरा-नशा मुक्ति अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र कितना भी शक्तिशाली हो अगर उसका युवा नशे की लत में पड जाये तो वह देश आगे कैसे बढ पायेगा। उन्होंने कहा कि बिजनौर की भूमि भरत, दुष्यन्त, ऋषि कण्व व महात्मा विदुर की भूमि है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक ईको पर्यटन को बढावा देने में भी सहयोग करें।जिलाधिकारी ने कहा कि बिजनौर की भूमि गंगा व मालिनी नदी के तट पर स्थित नर व नारायण की ऐसी भूमि है जहां मनुष्य व देवता एक साथ वास करते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक नशा मुक्ति अभियान, पर्यटन, खेती आदि कार्यक्रमों के ध्वजवाहक बने। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक कर्मठ, निष्ठावान व देश के लिए अपना सर्वोच्च न्यौछावर करने वाले है। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि सैनिक बन्धुओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जायेगा। सेवा निवृत्त कैप्टन व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में बैठक में भूमि विवाद संबंधि, पुलिस विभाग, बैंक, चिकित्सा व शिक्षा से सहित अन्य समस्याओं को पूर्व सैनिकों द्वारा उठाया गया जिसके निस्तारण का आश्वासन प्रशासनिक स्तर से दिया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक मंे सीएसडी कैन्टीन व एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के लिए किसी प्राईवेट अस्पताल को सूचीबद्व करने, बिजनौर में सैनिक भर्ती कार्यक्रम आयोजित कराने, कादराबाद में डिग्री कालेज, स्टेडियम आदि बनवाने, अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य समस्याएं सैनिक बन्धुओं द्वारा रखी गयी। जिसके निस्तारण के लिए डीईओ मेरठ या नई दिल्ली हेडक्वाटर को पत्र प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया तथा साथ ही जिन समस्याओं का निस्तारण स्थानीय स्तर से हो सकता है उसके प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, एलडीएम बैंक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बडी संख्या मंे सैनिक बन्धु उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button