उत्तराखंडखबरों की खबरन्यूज़

एसएसपी अल्मोड़ा ने दिनांक- 19 नवम्बर व 20 नवम्बर को नगर अल्मोड़ा में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में किया आंशिक परिवर्तन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिनांक- 19.11.2022 व 20.11.2022 को नगर अल्मोड़ा में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है। दिनांक- 19.11.2022 को अल्मोड़ा नगर का ट्रैफिक प्लान 1-माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। 2. एल0आर0साह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ प्रातः समय 08:00 बजे से सायं 10.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। 3-समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ प्रातः 06.00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति रहेगी तथा इसके उपरान्त समय 13.00 बजे से 15.00 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। 4- जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन दिन में समय 13.00 बजे तक धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। 5- हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन दिन में समय 13.00 बजे तक करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः समय 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ रात्रि समय 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले समस्त भार वाहनो हेतु प्रातः समय 08.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा। 6- जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। 7-हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। दिनांक- 20.11.2022 (रविवार) को अल्मोड़ा नगर का ट्रैफिक प्लान। 1-माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 06:00 बजे से दिन में 13.00 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेवर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। 2. टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः समय 06:00 बजे से दिन में 13.00 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। 3-समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ प्रातः 06.00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति रहेगी तथा इसके उपरान्त समय 13.00 बजे से 15.00 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। 4- जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया/भार वाहन दिन में समय 13.00 बजे तक धारानौला से करबला होते हुए या पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। 5- हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर व पिथौरागढ़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन दिन में समय 13.00 बजे तक करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे। नोट 1-दिनांक- 20.11.2022 (रविवार) को समय 13.00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। 2- दिनांक- 21.11.2022 से नगर अल्मोड़ा का वन-वे यातायात प्लान पूर्व की भाँति यथावत रहेगा। दिनांक 19 नवंबर 2022 व 20 नवंबर 2022 को हल्द्वानी से जनपद बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले समस्त भारी वाहनों के लिए करबला से माल रोड शहर की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button