जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कण्व ऋषि आश्रम पर अवैध कब्जा की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर राजस्व टीम के साथ की जांच

जनपद बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क मोहम्मद आरिफ
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कण्व ऋषि आश्रम पर अवैध कब्जा की सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद राजस्व टीम के साथ की जांच,
सरकारी भूमि जुती हुई पाई जाने पर संबंधित के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने तथा फसल पाए जाने पर उसका मूल्यांकन करते हुए उसे नीलाम कराने के तहसीलदार सदर को दिए निर्देश
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि कण्व श्रषि आश्रम सहित सरकारी भूमि पर कहीं भी अवैध रूप से कब्जा किया जाना प्रकाश में आए तो तत्काल भूमि को कब्जामुक्त करा कर कब्जाधारक के विरूद्व कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने तहसीलदार सदर को कर्णव आश्रम पर अवैध कब्जा पाए जाने पर खडी फसलों का मूल्यांकन करा कर उसे नीलाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए जुताई करने वाले टेªक्टर जब्त कर दोषी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज पूर्वान्ह 11ः00 बजे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के साथ कण्व श्रषि आश्रम पर अवैध कब्जा की स्वयं जांच करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि उन्हें कण्व श्रषि आश्रम पर अवैध कब्जा की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसक गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद राजस्व टीम के साथ जांच की। जांच के दौरान बंधा के किनारे भूमि जुती हुई पाई गई। उन्होंने मौके पर ही तहसीलदार एवं सीओ पुलिस को निर्देश दिए कि कब्जाधारकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं और यदि सरकारी भूमि पर कहीं भी गन्ना आदि फसल खड़ी हुई पाई जाए तो उसका मूल्यांकन करा कर उसे नीलाम करने की कार्यवाही करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सराकरी भूमि पर किसी भी स्तर पर अवैध कब्जा बर्दाशत नहीं किया जाएगा और कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कण्व आश्रम एवं उसके आस-पास के क्षेत्र को बहुउद्देश्य रूप में विकसित किया जाना है और यहां वन्य क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए क्रीड़ा स्थल बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह जिले का सौभाग्य है कि उसे तपोभूमि का दर्जा प्राप्त है, क्योंकि यह महात्मा विदुर और भरत जैसे विद्वान और महानुभवों की तपस्थली रही है। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन द्वारा अतिशीघ्र यहां पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्ये शुरू किया जाएगा और पौराणिक अभिलेखों का संग्रह और संबंधित जानकारी के लिए दीवारों एवं पट्टिकाओं पर लेखन का कार्य भी कराया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार एवं उपाधीक्ष्क पुलिस सदर सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


















