अफजलगढ़-बिजनोर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने नाबालिग को फांसी के फंदे से उतारकर परिजनों को सौपा बिजनोर पुलिस की हो रही जमकर तारीफ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

-गले मे फंदा डालने वाले युवक की पुलिस ने बचाई जान

रिपोर्ट–अमीन अहमद

बिजनौर मे माँ ने बेटे को पैसे न दिये तो नाराज नाबालिग बेटे ने एफबी पर लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास। बेटे को बचाने माँ तो नहीं आई लेकिन यूपी पुलिस फरिश्ता बनकर जरूर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को फांसी के फंदे से उतारकर परिजनों को सौप दिया। इलाके के लोग यूपी पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे है।

दरअसल ये पूरा मामला है अफजलगढ़ थाना इलाके के गांव जिकरीवाला का जहाँ का रहने वाले एक नाबालिग किशोर को उसकी माँ ने रूपये नहीं दिये तो माँ से नाराज 16 साल के नाबालिग किशोर ने फेसबुक पर लाइव आकर गले मे फांसी का फंदा डाल लिया और उसकी इस करतूत को उसकी माँ तो नहीं देख सकी लेकिन 70 किमी दूर जिला मुख्यालय पर बैठी पुलिस ने किशोर की करतूत को देख लिया और पुलिस ने तुरंत ही फेसबुक के ऑफिस से सम्पर्क कर नाबालिग किशोर के फेसबुक अकाउंट की डिटेल पता कर स्थानीय थाना अफजलगढ़ पुलिस को सूचना दी तो तुरंत ही पांच मिनट मे स्थानीय पुलिस नाबालिग किशोर के घर पहुंच गयी पुलिस को देखकर नाबालिग किशोर घर से भाग गया और पुलिस ने बच्चे को पकड़ कर उसके परिजनों को सौप दिया। किशोर की माँ ने बताया कि बच्चे को रूपये नहीं दिये तो बच्चा फांसी का नाटक कर रहा था।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button