खबरों की खबरन्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

पल भर में ही राख हो गए तिनका तिनका जोड़ कर बनाए गए आशियाने।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पल भर में ही राख हो गए तिनका तिनका जोड़ कर बनाए गए आशियाने।

भीषण आग ने छीने आशियाने
रिपोर्ट-अमीन अहमद
भीष्ण आग ने कुछ ही मिनटों में तिनका, तिनका जोड़ कर बनाए गए वन गुर्जरों के आशियानो को राख कर दिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक 6 वन गुर्जरों के आशियाने जलकर पूरी तरह राख हो गए। कई साल तक मेहनत मजदूरी करके उन्होंने, जो आशियाने तैयार किए थे उसे जलते हुए 1 घंटा भी नहीं लगा। चंद ही मिनटों में उनकी झोपड़ी ही नहीं बल्कि सपने तक जलकर राख कर दिए।
ब्लॉक नजीबाबाद राजगढ़ गांव के पास वन गुर्जरों के ढेरों में बृहस्पतिवार को लगभग 1:00 बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। जिन वन गुर्जरों के आशियाने जले उनके पास ना तो खाने पीने का सामान बचा ना ओढ़ने बिछाने के कपड़े और ना खाने पकाने के बर्तन।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर, क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह, थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, व चौकी प्रभारी स्वामी अवधेशानंद धर्मेंद्र सिंह, किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस टीम वहां मौजूद वन गुर्जरों व प्रशासन की टीम आग बुझाने के कार्य में जुटी रही।
उप जिला अधिकारी के पहुंचते ही वहां पर रहने वाले गुर्जरों की महिलाएं रो-रोकर उप जिला अधिकारी के सामने अपने जले हुए आशियाना और नुकसान के बारे में बयां करने लगी। इन महिलाओं को रोता भी लगता देख उप जिलाधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारी की आंखें भी नम हो गई। उप जिला अधिकारी ने वहां मौजूद लेखपाल नूर एन अली को आदेशित करते हुए कहा जल्द से जल्द इनकी रिपोर्ट तैयार की जाए और उन महिलाओं को उप जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया हर संभव आप लोगों की मदद की जाएगी। इस आग में वन गुर्जरों के कुछ पशु भी झुलस गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने फायर ब्रिगेड की टीम को हर संभव आग बुझाने के लिए लास्ट टाइम तक रहने के लिए आदेशित किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button