बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

नहटौर स्थित आर्य हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में कुल्हे का सफल प्रत्यारोपण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से महकार सिंह

बिजनौर। नहटौर जैसे छोटे कस्बे में धामपुर रोड स्थित आर्य हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में डॉ.शलभ अहलावत (एमएस आर्थो) ने कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस संबंध में डॉ.शलभ अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजनौर नगर निवासी दिनेश भारद्वाज के कुल्हे का प्रत्यारोपण किया गया है। कुल्हा प्रत्यारोपण में उनकी टीम को मात्र दो घंटे का समय लगा। आयुष्मान कार्ड से कुल्हे का प्रत्यारोपण नि:शुल्क किया गया है। उनकी टीम में डॉ.नितिन कुमार, डॉ.पूनम जैन, यशपाल सिंह, निपेन्द्र कुमार, सचिन कुमार आदि सम्मिलित रहे। वहीं हॉस्पिटल के एमडी सरल स्वभाव के धनी डॉ.क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि उनका मकसद इलाज के नाम पर धनार्जन करना नहीं है अपितु मानव मात्र की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि आर्य हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर में डॉक्टर्स की फीस से लेकर जाँच तक सबसे सस्ती है। साथ ही दवाईयों पर भी छूट दी जाती है। वहीं अस्पताल में स्वास्थ सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता। यही कारण है कि बिजनौर जैसे बडे शहरों से भी आकर लोग कम खर्च में बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। माँ तुझे प्रणाम समिति के संचालन कुलवीर चौधरी, ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महकार सिंह तोमर, समाजसेवी गुनमान सिंह, रिटायर्ड एसआई सुरेश कुमार, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी, विश्व हिन्दु परिषद के नगर अध्यक्ष विपिन वर्मा आदि सैकड़ों गणमान्य लोगों ने डॉ.शलभ अहलावत को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button