बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से महकार सिंह

बिजनौर। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

थाना हल्दौर क्षेत्र के गाँव खारी निवासी युवक मौहम्मद जैद पुत्र मेहरुद्दीन बाहर रहकर काम करता था। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व वह घर आया था। मंगलवार को वह बीमार रिश्तेदार की खैर खबर लेने के लिए थाना कोतवाली शहर के गाँव पेदा में गया था। जहाँ वह अपने कुछ दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच देखने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक बने क्रिकेट मैदान में चला गया। वहाँ से लौटते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस द्वारा बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से डाक्टरों ने गंभीर अवस्था में उसे मेरठ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिज दिया तथा आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button