कोतवाली देहात-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

आम के पेड से लटका मिला कालेज के संविदा लिपिक का शव

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से महकार सिंह

बिजनौर। इंटर कालेज के एक लिपिक का शव जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। लिपिक आज सुबह से लापता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गाँव मुबारकपुर सहारन उर्फ मारकपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रमेश सिंह कोतवाली देहात स्थित जनता इंटर कॉलेज में अस्थाई लिपिक के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि रिश्तेदारी में शादी होने के कारण वह शुक्रवार से कालेज नहीं गया था। मंगलवार सुबह से वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन दोपहर तक उसका कहीं पता नही चला। उसकी तलाश करते हुए परिजन व ग्रामीण जब गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर अपने जंगल में पहुंचे तो उन्होंने जितेन्द्र का शव ट्यूयबेल पर खड़े आम के पेड़ से लटका हुआ पाया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव को पेड से नीचे उतरवाया तथा शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button