काशीपुर-उत्तराखण्ड़

थाना आई टी आई मे हुई वाहनों की नीलामी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,, काशीपुर के थाना आईटीआई में वाहन नीलामी के दौरान 40 मोटरसाइकिल, 01 बस और 5 कार हुई 11 लाख 60 हज़ार में नीलाम काशीपुर। 40 मोटरसाइकिल,01 बस और 5 कार हुई 11 लाख 60 हज़ार में नीलाम हुईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में थाना आईटीआई पुलिस में विभिन्न वर्षो से थाना परिसर में खड़े एमवी एक्ट में सीज हुए वाहनों/मुकदमाती की सूची तैयार कर वर्ष 2012 से वर्ष 2024 के मध्य 46 वाहनों की सूची तैयार कर वाहन स्वामियों को अपने वाहन रिलीज कराने के लिए नोटिस जारी कर अवगत कराया गया, तदुपरांत न्यायालय काशीपुर को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर उक्त वाहनों के नीलामी आदेश पारित कराकर समाचारपत्र के माध्यम से नीलामी की तिथि प्रकाशित की गई। आज बुधवार को उप जिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह की अध्यक्षता में परिवहन अधिकारी काशीपुर, अभियोजन अधिकारी काशीपुर राम कुमार, प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रकाश सिंह द्वारा थाना परिसर में नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई गई।‌ नीलामी के दौरान 80 पंजीकृत ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया। नीलामी प्रक्रिया में 40 मोटर साइकिल मैं उच्चतम बोली ठेकेदार नईम/फिजा खां टोकन नो 8/65 व एक बस मैं उच्चतम बोली डाटा ठेकेदार रेशमा खान टोकन नंबर 53 और 4 कार मैं सबसे उच्चतम बोली डाटा मनोज कांबोज टोकन नंबर 42 लगाकर कुल धनराशि 11 लाख 60 हजार के नाम नीलम की गई। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल बृजमोहन जुयाल व हेमचंद थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button