काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार सौहार्द, शांति और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ईदगाह में शहर इमाम ने पढ़ाई नमाज
मुख्य आयोजन ईदगाह मैदान में हुआ, जहां शहर इमाम मुफ्ती फैज़ान ने सुबह ईद की नमाज अदा कराई। शहर की अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

कुर्बानी कर अदा की हज़रत इब्राहिम की सुन्नत
नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा कर हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को पूरा किया। कुर्बानी के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं।

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
ईदगाह में नमाज के दौरान कमेटी के सदर हसीन खान, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, आरडी खान, अजमत खान, हसन नूरी, अख्तर सैफी, मेहराज खान, अख्तर अली माहिगीर, डॉ. एमए राहुल, हाजी सलीम खान, शमीम अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शहर में दिखा भाईचारे का माहौल
त्योहार के दौरान पूरे शहर में सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के बाहर स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभाली। लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों में कुर्बानी का गोश्त बांटकर ईद की खुशियां साझा कीं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button