देहरादून-उत्तराखण्ड़

विजिलेंस ने रिश्वतखोर चौकी प्रभारी को 1लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,,विजिलेंस ने आज यहां आईएसबीटी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को एक शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बजांरावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच आईएसबीटी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास है। चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर जांच से उसके दोस्तों का नाम हटाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता व उसके दोस्त रिश्वत नही देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button