नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला बाइक सवार की घटना स्थल पर ही हुई मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला बाइक सवार की घटना स्थल पर ही हुई मौत

बीती रात बिजनौर के नूरपुर मे तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया जिसमे जवान लड़के की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई गई। वही परिजनों को जैसे ही सड़क हादसे की खबर मिली तो परिजनों मे मातम छा गया हादसा इतना भयानक था की मोके पर सेकड़ो लोगो भीड़ मृतक को देखने के लिए जमा हो गई उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। और भीड़ को रोड से हटवाया।
बताया जा रहा है की नूरपुर के मोहल्ला चौधरियान निवासी राजवीर चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी बीती रात लगभग 9 बजे अपनी बाइक से घर जा रहा था इस दौरान ब्लाक तिराहे पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक विकास को बुरी तरह से कुचल दिया जिसमे उसकी मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगो ने बताया की ट्रक बहुत तेज स्पीड से था जिसके कारण ड्राइवर से ट्रक कंट्रोल नही हुआ उधर जैसे ही सड़क हादसे की खबर मृतक के परिजनों को मिली तो परिजनों मे मातम छा गया आनन – फानन मे परिजन मोके पर पहुचे और मृतक की हालत को देखकर तड़प गए वही हादसे के बाद मोके पर सेकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है की ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़ कर मोके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तालाश मे जुट गई है फिलहाल जवान मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। नूरपुर से विकास सिंह की रिपोर्ट।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button