नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

ढकौली का मूक बधिर युवक मेरठ से लापता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। अपने भाई के साथ रह रहा ढकौली निवासी मूक बधिर युवक मेरठ से लापता हो गया। युवक के परिजनों ने उसकी यथासंभव तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। युवक के भाई ने मेरठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। क्षेत्र के गाँव ढकौली निवासी ओमवीर पुत्र राजेश कुमार मूक बधिर है जो बोलने तथा सुनने में असमर्थ है। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह अपने भाई सुरेन्द्र कुमार उर्फ रवि के साथ मेरठ गया था जो सुभारती यूनिवर्सिटी की कैंटीन में नौकरी करता है। बताया जाता है कि रविवार को ओमवीर वहाँ से बिना बताये कहीं चला गया। काफी देर तक भी बापिस न आने पर परिजनों को उसकी चिंता हुआ। उन्होंने उसकी यथा संभव तलाश की परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला। युवक के परिजनों ने मेरठ थाने में तहरीर देकर युवक की बरामदगी की गुहार लगाई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button