उत्तराखंडखबरों की खबरशहरहरिद्वार-उत्तराखण्ड़

उत्तराखंड हरिद्वार शक्ति वाहिनी की एसएसपी अजय सिंह ने ली बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखंड हरिद्वार शक्ति वाहिनी की एसएसपी अजय सिंह ने ली बैठक

नारी शक्ति में भरा जोश

एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहीं नारी शक्ति की समस्याओं को दूर करने के लिए गठित शक्ति वाहिनी-1st (नगर क्षेत्र) एवं शक्ति वाहिनी-2nd की बैठक में प्रतिभाग करते हुए कहा कि समस्त महिलाएं स्वयं को किसी से कम न समझें। बल्कि बिना किसी दबाव के खुशी-खुशी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। विभाग में बहुत सारी चुनौतियां आती हैं जिसमें हमें अपना संयम नहीं खोना है।


पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित बैठक में उपस्थित जनपद की सभी महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए अजय सिंह द्वारा थाने में आने वाली महिला पीड़ितों के साथ सौम्य व्यवहार करते हुए उनकी मदद करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया साथ ही बैठक में सभी महिला उपनिरीक्षकों को महिला संबंधी प्रकरणों में ठोस एवं परिपक्व दृष्टि से घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़िता की बातों को बागौर सुनने के निर्देश दिए ताकि स्पष्ट पता चल सके कि “कौन सही है और कौन गलत।”

नोडल अधिकारी महिला हेल्पलाइन एवं दोनों हेल्पलाइन प्रभारियों को हेल्पलाइन में आने वाले प्रकरणों को भली-भांति सुनने और समझने के बाद ही कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए क्योंकि पुलिस की प्राथमिकता पहले परिवार जोड़ने की होनी चाहिए ऐसी नहीं कि परिवार जुड़ने के बजाय टूटने शुरू हो जाएं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button