ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में कविता वाचन प्रतियोगिता, 12 स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,देवभूमि सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, हिम्मतपुर ब्लॉक, रामनगर में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामनगर और हल्द्वानी के कुल 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी वाचन शैली, भाव अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. गिरिश चंद्र पंत, श्री ओम शरण आर्य चंचल, श्री गौरव त्रिपाठी और डॉ. एस. पी. मिश्रा निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायकों ने कविता वाचन, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति, प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान लावण्या नेगी ग्रीन फील्ड अकादमी रामनगर, द्वितीय नितिका पांडे हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी और तृतीय प्रव्रीत कौर शाइनिंग स्टार स्कूल रामनगर ने प्राप्त किया।सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान समृद्धि भट्ट ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक रामनगर, द्वितीय देवेश पपनै यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी और तृतीय रुद्रांश जोशी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी रहे।विद्यालय की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों और प्रतिभागी विद्यालयों को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाना था। विद्यालय प्रबंधन और आयोजक मंडल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


















