जंगल में गूँजी गोलियां, 15 हज़ार का इनामी बदमाश चन्दन सागर पुलिस मुठभेड़ में घायल

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,नैनीताल और रामनगर की सीमा से लगे जंगल में रविवार को पुलिस और 15 मुकदमों में वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, हाथीबड़गड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में दबिश के दौरान वांछित चंदन सागर पुलिस को देखकर जंगल में घुस गया। पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने टीम और सरकारी वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त होने के बाद अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाई गई। जंगल की घेराबंदी कर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश चंदन सागर पर हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। एसएसपी ने कहा कि “कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।





