उत्तराखंड

शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने पोल पर चढ़ कर पकड़ लिए हाई टेंशन तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किच्छा / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,रेलवे लाइन के पास घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा शादी की जिद में एक युवती के खतरनाक कदम ने शनिवार रात किच्छा में सनसनी फैला दी। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवती गुस्से में रेलवे लाइन के पास लगे हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। युवती को पोल पर चढ़कर चिल्लाते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।बताया जा रहा है कि हल्द्वानी बाईपास के पास रहने वाली युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है। वह लंबे समय से युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक काफी समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा था। शनिवार रात अचानक युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।रातभर चले विवाद के बाद सुबह युवती रेलवे लाइन के पास पहुंची और देखते ही देखते हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। युवती को खंभे के ऊपर देख लोगों के होश उड़ गए। किसी अनहोनी की आशंका से मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने युवती को समझाने और नीचे उतरने के लिए काफी देर तक प्रयास किया।काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवती को बमुश्किल पोल से नीचे उतारा गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।तारों की चपेट में आती तो हो सकता था बड़ा हादसाहाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ना बेहद खतरनाक था। गनीमत रही कि युवती विद्युत तारों की चपेट में नहीं आई, अन्यथा कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर प्रेम संबंध में उपजे विवाद के बाद युवती ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया।फिलहाल घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button