काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर में शिव भक्ति की बही गंगा, दो विशाल भंडारों में पहुंचे हजारों श्रद्धालु संग मेयर बाली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,सावन के पावन माह में काशीपुर पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। रविवार को मां बाल सुंदरी मंदिर और मोटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दो अलग-अलग विशाल भंडारों में हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महापौर दीपक बाली ने दोनों भंडारों में पहुंचकर भगवान मोटेश्वर महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया।महापौर दीपक बाली ने श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उनके इस सहज अंदाज ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भंडारा आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी शिव भक्तों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।मां बाल सुंदरी मंदिर में आयोजित भंडारे का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान एवं एडवोकेट आनंद कुमार तथा पार्षद अनिल कुमार ने कराया।

बताया गया कि उनके पिता एवं भू व्यवसायी स्वर्गीय बाबूराम वर्षों से सावन में शिव भक्तों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन कराते थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्रों ने इस सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया।वहीं, मोटेश्वर महादेव मंदिर में पार्षद शिवांश गोले तथा उनके पिता एवं नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि सनातन संस्कृति में सावन माह का विशेष धार्मिक महत्व है। सावन में देवभूमि उत्तराखंड शिव भक्ति में सराबोर रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवाy, सुरक्षा, भोजन और ठहरने की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया जा रहा है और उनकी सेवा के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं।भंडारों में राघवेंद्र नागर, विकास अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, संजय चतुर्वेदी, नीटू चौधरी, डॉ. ज्ञान सिंह सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button