काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कल ही AIRA न्यूज़ ने लगाई थी खबर, जल्द ही नींद से जागी पुलिस; 3.14 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,कल तक जिस मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे, उस पर AIRA (आईरा न्यूज़) की बेबाक खबर के अगले ही दिन पुलिस हरकत में नजर आई। आईरा न्यूज़ ने मामले को प्रमुखता से उठाया और खबर प्रकाशित की, जिसके बाद पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत चेकिंग तेज करते हुए एक युवक को 3.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान करबला मैदान से आगे सेमल के पेड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 3.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी की पहचान सलीम उर्फ दानिश उर्फ दाड़ा पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, कांस्टेबल देवनाथ और सचिन कुमार शामिल रहे।AIRA (आईरा न्यूज़) की बेबाक और निडर खबरों का असर एक बार फिर चर्चा में है। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करना आईरा न्यूज़ की पहचान रही है। कल ही प्रकाशित खबर के बाद पुलिस की कार्रवाई सामने आने से यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर पुलिस को कार्रवाई के लिए खबर का इंतजार क्यों करना पड़ा?हालांकि पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी को नशे के खिलाफ अभियान में एक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शहर और आसपास के इलाकों में नशे के कारोबार की जड़ें कितनी गहरी हैं और इसके पीछे सक्रिय बड़े चेहरों तक पुलिस कब पहुंचेगी। एक युवक की गिरफ्तारी के साथ कार्रवाई भले ही शुरू हुई हो, लेकिन असली चुनौती नशे के पूरे नेटवर्क को पकड़ने की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button