न्यूज़

आराजी लाइन ब्लॉक पर 135 परिषदीय स्कूलों के 270 शिक्षकों को टेबलेट वितरित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रोहनिया। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा टेबलेट वितरण योजना के दौरान आयोजित टैबलेट्स वितरण कार्यक्रम के दौरान लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी व बीडीओ विजय कुमार जायसवाल तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल एवं ज्वाइंट वीडियो सुरेंद्र यादव द्वारा संयुक्त रूप से 135 प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों के 270 प्रधानाध्यापक व वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को टैबलेट वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अरविंद सिंह भाई जी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, विवेक सिंह ,चंद्रमणि पांडेय, अरविंद सिंह भाई जी, कुमार मंगलम श्रीवास्तव इत्यादि प्रधानाध्यापक गण उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button