काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष विक्टर सेठी को मिला स्व. पं. किशोरी लाल गुड़िया स्मृति सम्मान

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,क्षेत्र में निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ ही जनसेवा जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी उर्फ “विक्टर सेठी” को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित किशोरी लाल गुड़िया स्मृति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह स्व. पंडित किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती पर मानपुर रोड स्थित उदयराज कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में श्री सेठी अपरिहार्य कारणों के चलते अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए थे। मंगलवार सायं मौहल्ला रहमखानी स्थित अपने आवास पर स्नेहपूर्वक आमंत्रित कर सुशील गुड़िया एवं विमल गुड़िया ने विक्टर सेठी को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विक्टर सेठी ने दोनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विकल्प गुड़िया भी उपस्थित थे। *पत्रकारिता के साथ समाजसेवा में भी अग्रणी* विक्टर सेठी लंबे समय से काशीपुर क्षेत्र में पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके निर्भीक लेखन और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।


















