वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कृषकों को सुविधाजनक तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराए जाने हेतु कालाबाजारी रोकने हेतु उर्वरक केदो पर हुई छापेमारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वर्तमान समय में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध है, उर्वरक की कोई कमी नही है

  वाराणसी। कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने, बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध स्टाक एवं पी0ओ0एस0 मशीन में प्रदर्शित स्टाक का सत्यापन करने के लिए जनपद-व्यापी चेकिंग अभियान के तहत् उर्वरक निरीक्षक एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर गुरुवार को जनपद के साधन सहकारी समितियों, पी0सी0एफ0 विक्रय केन्द्रों, इफको सेवा केन्द्र, आई0एफ0एफ0 डी0सी0, औद्यानिक समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों/गोदामों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। 
  टीम का गठन जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा किया गया। टीम-1 में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार जिनको तहसील-सदर टीम-2 में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर कु0 निरूपमा सिंह एवं परियोजना अधिकारी-नेडा एस0के0गुप्ता जिनको तहसील-पिण्डरा टीम-3 में जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेष कुमार विष्वकर्मा एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आर0पी0 सिंह जिनको तहसील-राजातालाब आवंटित किया गया। छापे के दौरान कुल 52 बिक्री केन्द्रों की जांच किया गया तथा गुणवत्ता परीक्षण हेतु 24 उर्वरक के नमूने ग्रहित किये गये। निरीक्षण के समय मेसर्स मां वैष्णो बीज भण्डार-हरसोस, मेसर्स एग्रीक्लिनिक एण्ड एग्री बिजनेस सेंटर-जंसा, साधन सहकारी समिति-भटौली, मेसर्स वन स्टाप शाप एग्रीजंक्षन-गुरूवट बन्द पाये जाने एवम् मेसर्स साधन सहकारी समिति-गोंसाईपुर मोहांव, मेसर्स रमेष बीज भण्डार-बसनी एवम् न्यू0 केषरी खाद एवं बीज भण्डार-बडागांव के बिक्रय केन्द्र पर रेटबोर्ड पर स्टाक एवं रेट प्रदर्षित न होने पर कारण सम्बन्धित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अबैध रूप से व्यापार तथा उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वर्तमान समय में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध है। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button