गैंग का सक्रिय सदस्य व गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मेहरुद्दीन खाँ उर्फ नन्हे खाँ पुत्र स्व0 अजीमुल हक निवासी ग्राम महेन्द्र थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर द्वारा अपने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा,तहसील सदर गाजीपुर ,हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा,ओबरा सोनभद्र की अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 01 करोड़ रुपये है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी

गाजीपुर पुलिस द्वारा IS-191 गैंग का सक्रिय सदस्य व गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मेहरुद्दीन खाँ उर्फ नन्हे खाँ पुत्र स्व0 अजीमुल हक निवासी ग्राम महेन्द्र थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर द्वारा अपने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा,तहसील सदर गाजीपुर ,हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा,ओबरा सोनभद्र की अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 01 करोड़ रुपये है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 13.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक/विवेचक थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर द्वारा दिनांक 18/10/2023 को पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत, मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मेहरुद्दीन खाँ उर्फ नन्हे खाँ पुत्र स्व0 अजीमुल हक अपने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा, तहसील सदर गाजीपुर ,हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र की अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत करीब 01 करोड़ रुपये है, को आज दिनांक 19.10.2023 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो कि अपने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान के नाम पर क्रय किया है।
कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति का विवरण –
दिनांक 25.11.2021 को अपने भांजे शाहिद रजा खान पुत्र सदरुल खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा,तहसील सदर जनपद गाजीपुर हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा,ओबरा सोनभद्रके नाम से मीजा महेन्द्र परगनाव तहसील मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में आ0न0-429 रकबा 0.5510 हे0 में 1/6 भाग 0.0918 हेक्टेयर, आ0न0 402 रकबा 0.1230 हे0 व आ0न0-404 रकबा 0.1170 हे0 में कुल 02 गाटा सम्पूर्ण रकबा 0.2400 हे0 का 1/6 यानि 0.0400 हे0 क्रय किया गया, जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत रू0 मुबलिक 01 करोड़ (एक करोड़)
➡ अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
- मु.अ.सं. 51/20 धारा 188/269/270 भादवि
- मु.अ.सं. 190/20 धारा 431/432 भादवि व 3/5सा0 स0 नु0 नि0 अधिनियम
- मु.अ.सं. 767/17 धारा 147/323/452/504 भादवि
- NCR NO. 51/19 धारा 323/504 भादवि
- मु.अ.सं. 66/20 धारा 188/269 भादवि व 3 महामारी अधि0 व 51 आपदा अधि0 व 3/57 व अन्य उपखनिज परिहार नियमावली व 4 एवं 21 खान खनिज (विकास एवं विनियमन) अधि0 थाना चितबड़ा गाँव जनपद बलिया।
- मु.अ.सं. 227/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर।
- क्र.सं. 8/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर।
- मु.अ.सं. 133/21 धारा 10 उ.प्र. गुण्डा अधि0 थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर।
- मु.अ.सं. 214/22 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट


















