काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर कों मिलेगी 5 करोड़ की लागत से हाईटेक फायर स्टेशन की सौगात,बजट स्वीकृत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

औद्योगिक क्षेत्र में आग की घटनाओं पर लगेगी लगाम, पुराने जर्जर भवन की जगह बनेगा आधुनिक केंद्रकाशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,तेजी से फैलते औद्योगिक क्षेत्र और बढ़ते अग्नि जोखिम को देखते हुए काशीपुर को जल्द ही अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र की सौगात मिलने जा रही है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईटेक फायर स्टेशन का बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। *औद्योगिक इकाइयों के लिए बनेगा सुरक्षा कवच* काशीपुर उत्तराखंड के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल है, जहां सैकड़ों छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में आग लगने की आशंका हमेशा बनी रहती है। नया केंद्र औद्योगिक क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में आग की घटनाओं पर पहले से कहीं अधिक तेजी और प्रभावी ढंग से नियंत्रण कर सकेगा। *पुराना भवन जर्जर, आधुनिक जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं* वर्तमान फायर स्टेशन की इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिससे आधुनिक जरूरतों के अनुरूप संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। इसी को देखते हुए नए भवन के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है। *चार गैराज, कंट्रोल रूम, बैरक समेत होंगी ये सुविधाएं* नए अग्निशमन केंद्र में फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए चार आधुनिक गैराज, प्रशासनिक भवन, अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यालय, बैरक, उपकरण भंडारण कक्ष, अत्याधुनिक कंट्रोल रूम तथा पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी। भवन का डिजाइन आधुनिक अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। *तेजी से बढ़ा है औद्योगिक क्षेत्र* बीते वर्षों में काशीपुर का औद्योगिक क्षेत्र तेजी से विस्तारित हुआ है। नई-नई औद्योगिक इकाइयों के संचालन से अग्नि सुरक्षा की चुनौती भी बढ़ी है। ऐसे में आधुनिक संसाधनों से लैस नया फायर स्टेशन न केवल उद्योगों बल्कि आसपास की आबादी की सुरक्षा के लिए भी अहम साबित होगा। *”जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य”: अग्निशमन अधिकारी* प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया, “काशीपुर में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाया जा रहा है। बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।”

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button