एक सैकड़ा झांकियों के साथ निकली मर्यादा पुरुषोत्तम की बारात जगह जगह हुआ स्वागत

एक सैकड़ा झांकियों के साथ निकली मर्यादा पुरुषोत्तम की बारात जगह जगह हुआ स्वागत
आईरा न्यूज मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/मैनपुरी – कस्बे में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। एक सैकड़ा से अधिक झांकियों के साथ भव्य व विशाल राम बारात देर शाम से शुरू होकर अल सुबह तक जारी रही ,मख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने फीता काटकर श्रीराम बारात को रवाना किया इस बार प्रभु राम की बारात में केदारनाथ मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, राम मंदिर, महाकाल मंदिर की झांकी भी देखने को मिली। यात्रा में कुछ विदेशी भक्त भी शामिल हुए। कस्बे की बाईपास इटावा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से शुरू होकर प्रभु राम की बारात इटावा रोड, मठिया चौरहा, की फर्रुखाबाद रोड, जीटी रोड, छिबरामऊ रोड होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हो गई। जनकपुरी में पहंचकर श्री राम सीता का मंत्रोच्चार द्वारा विवाह कराया गया सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में प्रशासन ने पुलिस बल लगाया था। आधा दर्जन से अधिक बैंड, एक सैकड़ा से अधिक झांकियों की लंबी कतार लगातार जारी रही। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत भाटिया ने श्री राम बारात का स्वागत किया ।बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी दर्शक प्रभु श्री राम की बारात में शामिल होने के लिए उमड़े। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित उर्फ सांवरिया, अध्यक्ष सरितकांत भाटिया, रानू गुप्ता,, विजय सिंह बैस, लकी पांडे, लाल जी, अन्नू दीक्षित, अनुज मास्टर, सत्यम मिश्रा, बंटू चौहान, नरेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह, , गांधी दुबे, अंकुर मिश्रा, राहुल गुप्ता शिवा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।


















