उत्तराखंड

आंधी से चीड़ के दो पेड़ गिरे कार पर ,एक की मौत एक गंभीर घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तरकाशी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,उत्तरकाशी जिले में तेज आंधी तूफान के कारण मोरी से पुरोला की ओर आ रही एक ऑल्टो कार के ऊपर डेरिका के समीप अचानक दो भारी भरकम चीड़ के पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से चलती कार में सवार एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व व पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी से घायल को बाहर निकाल सीएचसी पुरोला में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पेड़ गिरने से कार के परखच्छे उड़ गए। तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि गुरूवार को मोरी और पुरोला के डेरका से एक किमी पहले मोरी की ओर आंधी तूफान से अचानक दो चीड़ के पेड़ टूट गए। इस दौरान एक पेड़ चलती कार के ऊपर और एक कार के पीछे गिर गया। जिसमें सवार 26 वर्षीय आजाद पैन्यूली पुत्र संजय पैन्यूली तथा 25 वर्षीय विकास जोशी पुत्र कुशला प्रसाद जोशी निवासी ग्राम डेरिका पुरोला सवार थे। हादसे में आजाद पैन्यूली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button