काशीपुर-उत्तराखण्ड़

फर्जी आधार कार्ड बनवाकर नाबालिग की शादी कराने के आरोप में एक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उससे शादी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। काशीपुर के प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह अपने परिवार के साथ हिमाचल में रहता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री यहां दादा दादी के पास रहती है। 26 अप्रैल, 2024 को उसकी पुत्री को ललितपुर हल्दुआ, रामनगर निवासी हिमांशु बहला फुसलाकर भगा ले गया। फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर उप निबंधक कार्यालय में उसके साथ विवाह पंजीकृत करा लिया।
आरोप है कि हिमांशु ने फर्जी आयुप्रमाण पत्र के आधार पर हाईकोर्ट से सुरक्षा भी प्राप्त कर ली थी। किशोरी पक्ष की आपत्ति पर हाईकोर्ट ने पुलिस को संलग्न प्रमाणपत्रों की जांच करने के आदेश दिए। किशोरी के पिता ने बताया कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों में किशोरी की जन्मतिथि 15 अप्रैल 2009 है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए। प्रतापपुर चौकी प्रभारी एसआई नीमा बोहरा ने बताया आरोपी हिमांशु के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button