साहनी कावरिया एनजीओ द्वारा 300 कन्याओं की कुमारी पूजा एवं विशाल अमृत भंडारा संपन्न

भाजपा की उपाध्यक्ष जूरी शर्मा बरदलै समेत विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति
पवित्र अम्बुबाची मेले के अवसर पर कामाख्याधाम में आए देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं, साधु-संतों और महानगरवासियों की सेवा हेतु गुवाहाटी के कालीपुर में ‘गुवाहाटी साहनी कावरिया एनजीओ’ नामक स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में आज एक विशेष आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संपन्न किया गया।
आज सुबह एक साथ 300 कुमारी कन्याओं को एकत्रित कर कुमारी पूजा का आयोजन किया गया।
सनातन धर्म की रीति-नीति के अनुसार 300 कुमारी कन्याओं के चरण स्पर्श कर, अर्चना एवं आराधना के माध्यम से आशीर्वाद ग्रहण करने की इस व्यवस्था ने सम्पूर्ण क्षेत्र में एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया।
आज के इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं प्रख्यात समाजसेविका तथा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष जूरी शर्मा बरदलै।


















