भाजपा नेता को बताया ज़िम्मेदार और युवक ने खुद को उड़ा डाला गोली से

पौड़ी /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,पौड़ी में एक युवक ने खुद को गोली मारी है। इससे पहले युवक ने एक विडियो बनाया था। जिसमें भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने विडियो के आधार पर चमोली निवासी भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पौड़ी जनपद के तलसारी गांव की है। जहां निवासी जितेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में खुद को गोली मारी है। जितेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था। जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। विडियो में युवक ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
पुलिस घटना की वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए भाजपा नेता तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने विडियो के आधार पर आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।





