AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर में शिक्षकों द्वारा मासूम बच्चों के भविष्य पर अत्याचार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है नूरपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों द्वारा झाड़ू लगवाई जा रही है बिजनौर जनपद में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वायरल वीडियो पर बिजनौर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव मामले में कार्यवाही की बात बयां करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल आपको बता दें बिजनौर जनपद के विकास क्षेत्र नूरपुर के गांव तंग रोली में प्राथमिक विद्यालय में स्कूल अध्यापकों द्वारा मासूम बच्चों से स्कूल प्रांगण में झाड़ू लगाने का मामला सामने आया है। बच्चों द्वारा लगाई जा रही झाड़ू की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है बिजनौर जनपद में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है पूर्व में भी जनपद के कई विद्यालयों में स्कूल अध्यापकों द्वारा मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा चुका है इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालयों की साफ सफाई रखना हम सबका दायित्व है।लेकिन साफ सफाई में यदि अध्यापक हिस्सा ना लें तो उन पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामला संज्ञान में आते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव मामले में कार्यवाही की बात कर रहे हैं।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















