जनपद के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर खोला मोर्चा
कन्नौज – आपको बताते चलें कि जनपद कन्नौज में भी आज संविदा व स्वास्थ्य ठेकेदार कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करके सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए 7 सूत्री मांगो लेकर विनोद दीक्षित चिकित्सालय में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन किया स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वर्मा ने बताया कि परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मुख्य सचिव चिकित्सा उत्तर प्रदेश के द्वारा तीन मांगों पर सहमति के उपरांत भी अभी तक हम लोगों के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया।
जिस कारण हम लोग विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व आंदोलन की राह पर चलने पर मजबूर हुए भाई जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुशवाहा ने भी सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी मांगों को पूरी ना होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया अनिश्चितकालीन हड़ताल में दर्जनों की संख्या में डॉक्टर जीएनएम एएनएम आशा बहुएं सहित ठेकेदारी पर लगे स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
- 1-तुरंत करो अर्जेंट करो हम को परमानेंट करो के उद्घोष से गूंजा विनोद दीक्षित चिकित्सालय
- 2-संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर3-जिले की स्वास्थ्य सेवा चरमराई
- 4-स्वास्थ्य केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल
- 5- जनपद में 70% संविदा एवं ठेकेदारी स्वास्थ्य कर्मियों के जिम्मे स्वास्थ्य सेवाएं
पुष्कर शर्मा की रिपोर्ट


















