म्यूजिक लवर्स क्लब पदाधिकारीयों ने सीमा चौहान कों दी बधाईयाँ

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा )म्यूजिक लवर्स क्लब के पदाधिकारियों ने भाजपा नेत्री सुश्री सीमा चौहान को उत्तराखंड राज्य मंत्री (उत्तराखंड मतस्य पालक विकास अभिकरण की उपाध्यक्ष) नियुक्त होने पर घर जाकर बधाई दी।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रिज़वान अहसन ने कहा, “सुश्री सीमा चौहान की नियुक्ति से न केवल हमारी संस्था का मान बढ़ा है, बल्कि उत्तराखंड के विकास में भी एक नया अध्याय जुड़ गया है।
संरक्षक श्रीमती मुक्ता सिंह ने कहा, “सुश्री सीमा चौहान एक कुशील और अनुभवी नेता हैं। उनकी नियुक्ति से हमें विश्वास है कि उत्तराखंड का विकास और भी तेजी से होगा।”

अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ शर्मा ने कहा, “सुश्री सीमा चौहान को बधाई देना हमारा कर्तव्य है। उनकी नियुक्ति से हमारी संस्था को और भी मजबूती मिलेगी।”
म्यूजिक लाइवर्स क्लब की संरक्षिका श्री मति दीपिका गुड़िया आत्रये ने कहा, “हम सुश्री सीमा चौहान ज़ी से आशा करते हैं वो सदैव संगीत प्रेमियों के लिए सहयोगी के रूप मेँ आशीर्वाद देती रहेगी उनकी नियुक्ति से म्यूजिक लवर्स क्लब मेँ हर्ष की लहर हैं
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अबरार अहमद, वरिष्ठ सलाहकार मनमोहन अग्रवाल और सुधा शर्मा, कोषाध्यक्ष देवी लाल ने फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर सीमा चौहान को मुबारकबाद दी।

सुश्री सीमा चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं म्यूजिक लवर्स क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद करती हूं। आपकी बधाई और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा है। मैं उत्तराखंड के विकास के लिए और भी बेहतर काम करने का प्रयास करूंगी




























