वाराणसी/उत्तरप्रदेश

फूलपुर थाना क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल में आग, 7 बीघा फसल जलकर राख

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बरहींकला-वाराणसी । फूलपुर थाना अंतर्गत ग्राम बरही कला क्षेत्र में आज अचानक गेहूं की तैयार खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। यह आग किसान जय हिंद पटेल के खेत में लगी, जिसमें लगभग 9 बीघा फसल में से करीब 7 बीघा गेहूं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कठीरांव के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से अग्निशमन विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

आग बुझाने में उपनिरीक्षक रितेश कुमार, कांस्टेबल रूपचन्द, अक्षय तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने विशेष भूमिका निभाई। सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने में सराहनीय कार्य किया।

घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button