उत्तरप्रदेश

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख, वायरल वीडियो मामले में त्वरित कार्रवाई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस, एसडीओ तत्काल निलंबित

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू

लखनऊ, 16 अप्रैल 2026

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एसडीओ अमित कुमार के कथित वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से वार्ता कर मामले की गहन जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री श्री शर्मा के निर्देशों के क्रम में एमडी शंभू कुमार द्वारा उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में मुख्य अभियंता, आजमगढ़ ने भी अवगत कराया कि मऊ जिले के डिवीजन प्रथम के एसडीओ द्वितीय अमित कुमार के विरुद्ध वायरल आपत्तिजनक वीडियो के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है और प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के मामले किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की छवि को धूमिल करने वाले तथा अनुशासनहीनता में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button